भारत के पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगर का बेटा आयर्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आर्यन अपनी हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन को साझा करते हैं। साफ शब्दों में कहें तो वह लड़का से लड़की बन चुके हैं। इस पूरी प्रकिया में उन्हें 10 महीने का सफर तय करना पड़ा। अब आर्यन सर्जरी के बाद अनाया बन चुके हैं।

आर्यन बांगर भी अपने पिता की तरह क्रिकेटर हैं। उन्हें क्रिकेट खेलने में दिलचस्पी है। वो बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। फिलहाल वह लोकल क्लब के लिए खेलते हैं। आर्यन इस्लाम जिमखाना और लीसेस्टरशायर में हिंकले क्लब के लिए भी खेल चुके हैं। इस दौरान युवा खिलाड़ी ने खूब रन भी बनाए हैं।

आर्यन अब लड़का से लड़की बन चुके हैं। अपने इस फैसले से वह बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि क्रिकेट खेलने के अपने सपने को साकार करने के लिए मैंने कई त्याग दिए हैं। लेकिन इस खेल के अलावा भी एक जर्नी है, जो कि मेरे खुद की खोज से जुड़ी है। मेरी ये यात्रा आसान नहीं रही है। लेकिन, इसमें मिली जीत मेरे लिए दूसरी सारी चीजों से बड़ी है। हालांकि उन्होंने थोड़ी देर बाद अपनी इंस्टा पोस्ट को डिलीट कर दिया।

अनाया फिलहाल इंग्लैंड के शहर मैनचेस्टर में रहती हैं। वह क्लब के लिए क्रिकेट भी खेलती हैं। उनके इंस्टाग्राम रील से पता चलता है कि वह किसी क्लब से खेलते हुए 145 रनों का स्कोर भी बना चकी हैं। फिलहाल उनका लड़का से लड़की बनना चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights