सनातन धर्म में चंद्रग्रहण का विशेष महत्व है। इतना ही नहीं, ज्योतिष में इस अवधि को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जब चंद्रग्रहण लगता है तो इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन में देखने को मिलता है। वहीं, इस साल चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि के दिन पड़ रहा है, जो बेहद शुभ माना जा रहा है। 

ऐसा कहा जाता है कि स्नान-दान और सत्यनारायण भगवान की पूजा करना सौभाग्यशाली माना जाता है। पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से नए महीने की शुरूआत हो जाती है। 

अब ऐसे में सवाल है कि पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्रग्रहण भी है तो इस दिन स्नान और पूजा किस मुहूर्त में करें और चंद्रोदय का समय क्या है? आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

चंद्र ग्रहण पर सूतक का समय क्या है? 

चंद्रग्रहण की शुरुआत 07 सितंबर को रात 09 बजकर 58 मिनट पर होने जा रहा है और यह 08 सितंबर को 01 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं ग्रहण का सूतक दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू हो जाएगा और इसके बाद पूजा-पाठ आदि करना वर्जित माना जाता है।

चंद्रग्रहण पर पूर्णिमा तिथि स्नान कब करें? 

पूर्णिमा तिथि के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 04 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।

चंद्रग्रहण पर पूर्णिमा तिथि की पूजा कब करें? 

चंद्रग्रहण पर पूर्णिमा तिथि की पूजा आप 07 सितंबर को सुबह 07 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक कर सकते हैं।

चंद्रोदय का समय क्या है? 

इस दिन चंद्रोदय का समय शाम 06 बजकर 26 मिनट से होगा और इससे पहले सूतक काल लग जाएगा। इसलिए आप इस दौरान आप कोई भी शुभ काम करने से बचें। अगर कोई जातक पूर्णिमा व्रत रखता है तो रख सकता है।

पूर्णिमा का पारण कब करें? 

आप पूर्णिमा व्रत का पारण 08 सितंबर को करें। इस दिन आप दान-पुण्य भी कर सकते हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights