सहारानपुर(मनीष अग्रवाल)। मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन्स सहारनपुर स्थित शहीद स्थल पर स्मृति परेड का आयोजन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह,
सहारनपुर एव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहानपुर द्वारा स्व० आरक्षी ना०पु० बलवीर सिंह के आश्रिता को सम्मान स्वरुप भेंट प्रदान की गयी। एसएसपी ने बताया की विगत वर्ष उत्तर प्रदेश पुलिस के शहीद हुए निरीक्षक ,कम्पनी कमाण्डर स्व० सुनील कुमार, मुख्य आरक्षी स्व० दुर्गेश सिंह, आरक्षी स्व० सौरभ कुमार के नाम स्मृति परेड में उनको श्रद्धाजली अर्पित करने हेतु पढे एवं जनपद सहारनपुर में नियुक्ति के दौरान दिनांक शहीद 14.10.2011 को बदमाशों से मुठभेड में वीरगति को प्राप्त हुए स्व० आरक्षी ना०पु० बलबीर सिंह गृह जनपद बुलन्दशहर के परिवारजनों को स्मति दिवस की परेड में बुलाया गया। इस अवसर पर सागर जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सिद्धार्थ वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन्स, व्योम बिंदल, पुलिस अधीक्षक नगर, मनोज कुमार यादव, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी एवं जनपद के अन्य उच्चाधिकारीगण व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights