उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक प्रशिक्षु महिला आरक्षी (सिपाही) ने बैरक के बाथरूम में कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बात की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिश्चन्द्र भी कन्नौज पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

मौके से हुई कई चीजें बरामद 
अधिकारी ने बताया कि मृतक सिपाही रानू जादौन (23) एटा जिले की निवासी है। उन्होंने बताया कि रानू की इसी वर्ष पुलिस में भर्ती हुई और वह पुलिस लाइन कन्नौज में प्रशिक्षण ले रही थी। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न करीब दो बजे पुलिस लाइन में प्रशिक्षु महिला आरक्षी रानू जादौन ने महिलाओं के लिए आरक्षित छात्रावास के शौचालय में दुपट्टा से फंदा बनाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से कई चीजें मिली हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है। 

पिता ने बताई वजह 
सूत्रों के मुताबिक, मृतका रानू जादौन के पिता श्यामवीर सिंह द्वारा लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री को माधवनगर जलेसर एटा का लड़का देवेश उर्फ देबू पुत्र पदम सिंह उर्फ प्रेमपाल यादव परेशान करता था। पिता ने बताया कि वह लड़का उनकी पुत्री से नौकरी छोडने के लिये कहता था, जिस कारण उनकी पुत्री परेशान रहती थी, इसी कारण उसने आत्महत्या की है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights