मेरठ में पुलिस के सामने एक चुनौती भरा मामला सामने आया जब एक बदमाश ने बदमाशी नहीं बल्कि अपने हाईवोल्टेज ड्रामे से पुलिस के नाक में दम कर दिया। मामला ऐसा था कि खुद की कनपटी पे पिस्टल रख पुलिस को आत्महत्या की ढंकी दे रहा था। राशिद का आरोप है कि SOG के सिपाही पर पैसे ले मामला निपटाने की कोशिश की इसी बीच फिल्मी स्टाइल में एक पुलिसकर्मी भीड़ से दौड़कर निकला और उसने बदमाश को धक्का दे दिया, इससे वह गिरा तो पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

थाना देहली गेट के अंतर्गत वाड़ी मनीष प्रजापति के द्वारा एक 307 आईपीसी का मुकदमा प्रतिवादी राशिद, दानिश आदि के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था। जिसमें वादी को तमंचा दिखाकर प्रतिवादी द्वारा होटल में धमकाया गया था। आज देहली गेट थाने की पुलिस राशिद को पकड़ने गई थी। जिसमें राशिद द्वारा अपने ऊपर तमंचा लगाकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा और हवाई फायर भी किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights