
सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के निर्देशन में कुल 29 बसों में उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती-2023 में जनपद सहारनपुर से चयनित कुल 1183 पुलिस अभ्यर्थियों को रिजर्व पुलिस लाइन सहारनपुर से हरी झण्डी दिखाकर नियुक्ति पत्र वितरण हेतु आयोजन स्थल लखनऊ रवाना किया गया।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के अभिभावकत्व में आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 में 60,244 नव चयनित आरक्षीयों के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम शनिवार दिनांक 15.06.2025 को डिफेन्स एक्सपो ग्राउण्ड, सेक्टर 18, वृंदावन कॉलोनी, जनपद लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। निष्पक्ष पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिये चयनित 60,244 आरक्षी विश्व के सबसे बडे पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे इन नव चयनित आरक्षियों में से जनपद सहारनपुर से चयनित 905 पुरुष अभ्यर्थियो व 278 महिला अभ्यर्थियों (कुल 1183 अभ्यर्थी) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर रोहित सिंह सजवान द्वारा हरी झण्डी दिखाकर एव पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सहारनपुर सिद्धार्थ वर्मा के नेतृत्व में 29 बसो में पुलिस बल के साथ बैठाकर जनपद लखनऊ में आयोजित होने वाले समारोह के लिए प्रस्थान कराया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सहारनपुर सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारी अपराध अभितेष सिंह व प्रतिसार निरीक्षक विरेन्द्र बहादुर सिंह व अन्य अधिकारी व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
