मुज़फ्फरनगर। तुलसी धाम मुजफ्फरनगर में शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा व भगवा रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष सौरभ राय के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और समस्त देशवासियों से अपील की गई की 14 फरवरी को हमेशा वैलेंटाइन डे को भूलकर के अपने देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और मां सरस्वती का गुणगान करें इसी के साथ-साथ सभी देशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई भी दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में बिट्टू सिखेड़ा, सौरभ राय, योगेंद्र कुमार, अमित तिवारी, भारत राजपूत, नितिन वर्मा, सार्थक अरोड़ा, यश कुमार, मोहित कुमार, शुभम कुमार, विनय चौहान, अमरीश त्यागी, मनोज धीमान एवं गौरव ठाकुर आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे।
पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को शिवसेना व भगवा रक्षा वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि
Byमुदगल टाइम्स ब्यूरो
Feb 15, 2024
By मुदगल टाइम्स ब्यूरो
Dainik Mudgal Times