सब इंस्पेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार ने साइबर क्राइम जागरूक -उत्पीड़न से न हो परेशान पुलिस को दे सूचना

 

गगलेहदडी / महिलाओं और बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों और उनके उत्पीड़न के रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज-3 के तहत थाना गागलहेडी पुलिस सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार एवं महिला बीट पुलिस अधिकारी के साथ थाना क्षेत्र के पी०जी०पायस इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति कार्यक्रम का श्रीगणेश सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार व महिला बीट पुलिसकर्मीयो तथा कॉलेज के प्रबंधक पंकज गर्ग प्रधानाचार्य मनोज यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम का संचालन पूजा थरेजा ने किया।

मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिला अध्यापिकाओं व बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार ने मिशन शक्ति फेज-3 के तहत साइबर क्राइम,सार्वजनिक स्थलों जैसे-चौराहे, बाजार, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराए जाने, महिलाओं और बालिकाओं के साथ राह चलते छेड़खानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियां इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया गया।

महिला पुलिसकर्मीयो ने सभी छात्राओं को यूपी-112 नंबर वूमेन पावर लाइन, 1090 यूपी कॉप एप,181 महिला हेल्पलाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,1098 चाइल्ड हेल्प लाइन,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी । जनपद में गठित ‘एंटी रोमियो स्क्वायड’ टीम के बारे में अवगत कराया गया।

प्रबंधक पंकज गर्ग ने मिशन शक्ति कार्यक्रम में सभी महिलाओं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करना है। उन्हें स्वावलंबी बनाना है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना, महिलाओं को राज्य में सुरक्षित महसूस कराना है। मिशन के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन स्तर से कई अभियान और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रिया यादव सुनीता चौहान आकांक्षा शर्मा साक्षी कटारिया सारिका शर्मा बबली यादव मोनिका डोली यादव मेनका यादव रिंकी गुप्ता प्रीति यादव उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights