उत्तर प्रदेश के बदायूं में नाबालिग सोनम हत्याकांड की वारदात का पुलिस ने आज सनसनीखेज पर्दाफाश कर सबको चौंका दिया है। बदायूं में वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लहरा लहाड़पुर निवासी 16 साल की नाबालिग लड़की का क्षत-विक्षत शव पिछले दिनों सरसों के खेत में मिला था। शव मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतका किशोरी के शरीर में सिर और पैर ही दिखाई दे रहे थे। शरीर का बाकी हिस्सा देखने से लग रहा था कि जंगली जानवर नोंचकर खा गए हों। सूचना के बाद मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह पहुंचे। उन्होंने घटना के शीघ्र खुलासे के दिशा-निर्देश दिए।

मामले में किशोरी के परिजन पुलिस को गुमराह करते रहे और हत्या कर शव फेंके जाने की आंशका जता रहे थे। इसी दौरान बुधवार को पुलिस ने नाबालिग सोनम हत्याकांड का चौंका देने वाला खुलासा कर सबको हैरान कर दिया। किशोरी का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका पिता इकरार ही निकला। उसने पुलिस की पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। इकरार ने बताया कि बेटी का चाल-चलन ठीक नहीं था। इसी से नाराज होकर उसने हंसिए से गला रेतकर हत्या कर दी थी। दरअसल, वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लहरा लहाड़पुर निवासी 16 साल की नाबालिग सोनम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि सोनम की हत्या किसी और नहीं बल्कि उसके पिता इकरार ने ही की थी। इसके बाद शव को सरसों के खेत में फेंक दिया था। बेटी का हत्यारा पिता दस दिनों तक पूरे मामले को छुपाता रहा, लेकिन जब 29 दिसंबर को किशोरी का शव खेतिहार इलाके में सरसों के खेत में मिला। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिता इकरार ने पूछताछ में कबूला है कि 19 दिसंबर रात 12 बजे सोनम घर से अचानक गायब हो गई थी। कातिल पिता ने पुलिस को बताया कि उसका चाल-चलन अच्छा नहीं था। वह बार-बार अपने प्रेमी के साथ चली जाती थी। बेटी की इसी हरकत से उसकी समाज में बदनामी होने लगी थी। 19 दिसंबर को जब वह घर में सोने के दौरान कही अचानक से चली गई थी। इसकी भनक जब परिजनों को लगी, तब आनन-फानन में उसकी तलाश शुरू की गई।

सोनम ट्यूबवेल के पास अपने पिता को मिल गई। पिता के साथ वहां उसकी तीखी नोक-झोंक हो गई। बेटी के गलत चाल-चलन से खफा पिता इकरार ने हंसिया निकाला और सोनम का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बेटी का शव सरसों के खेत में फेंक दिया।

सोमवार को मिला शव

सोमवार 29 दिसंबर को सरसों के खेत में सोनम का क्षत-विक्षत शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मानें तो मृतका के शरीर में सिर और पैर ही दिख रहे थे। बाकी शेष हिस्सा ऐसा लग रहा था कि जंगली जानवर नोंच खा गए हों। तमाम ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई थी। इधर, परिजनों ने पुलिस को गुमराह करते हुए आशंका जाहिर की थी कि सोनम की हत्या कर शव किसी ने खेत में फेंक दिया है।

पुलिस ने पूरे मामले की जब जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस की शक की सुई परिजनों की तरफ घूमने लगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो उसमें किशोरी की हत्या गला रेतकर होने की पुष्टि हुई। इसके बाद तो पुलिस का शक किशोरी के करीबियों की तरफ ही घूमने लगा।

पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ

इसके बाद पुलिस ने मामले में किशोरी के पिता समेत तीन लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी किशोरी के पिता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल हंसिया बरामद कर घटना का खुलासा कर सबको चौंका दिया। पुलिस ने आरोपी किशोरी के पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights