बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र की हालत इस वक्त गंभीर बनी हुई है। हालांकि उनकी सांसें अभी चल रही हैं। धर्मेंद्र की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने उनकी हेल्थ अपडेट शेयर की है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। वो फिलहाल वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज जारी है।

इससे पहले 89 साल के धर्मेंद्र की मौत की खबर सामने आई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर दुख भी जताया था।

बेटी ईशा ने मौत की खबरों का किया खंडन

हालांकि अब ईशा देओल ने बताया कि धर्मेंद्र की मौत की खबरें झूठी हैं। एक्टर अभी जिंदा हैं। वहीं, धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी मौत की झूठी खबरों पर भड़क उठी हैं। 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “गता है मीडिया को कुछ ज्यादा ही जल्दी है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी का ध्यान रखें। पापा के जल्दी ठीक होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। ईशा देओल।”

https://www.instagram.com/p/DQ5srn_CGe_/embed/captioned/?cr=1&v=14&wp=675&rd=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com&rp=%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fesha-deol-shared-dharmendra-health-update-amid-rumours#%7B%22ci%22%3A0%2C%22os%22%3A2548%2C%22ls%22%3A2397%2C%22le%22%3A2532%7D

मौत की झूठी खबरों पर भड़कीं हेमा मालिनी

एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा, “जो हो रहा है वो अक्षम्य है। जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। प्लीज परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।”

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=Republic_Bharat&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1988097001305894928&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fesha-deol-shared-dharmendra-health-update-amid-rumours&sessionId=23889897cd48ba3cce2f3b05e8a593d5cc142527&siteScreenName=Republic_Bharat&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

अस्पताल में भर्ती हैं धर्मेंद्र

बता दें कि धर्मेंद्र कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सांस लेने में तकलीफ के चलते एक्टर को हॉस्पिटल ले जाया गया था। बीते दिन उनके वेटिलेंटर पर होने की खबर भी सामने आई थी।

सनी देओल की टीम का आया था बयान

इस बीच धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट देते हुए सनी देओल की टीम और हेमा मालिनी की ओर से भी बयान शेयर किया था। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब है। वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। सनी देओल की टीम ने बयान में कहा था, “धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। आगे की जानकारी मिलने पर अपडेट साझा किया जाएगा। प्लीज उनके स्वास्थ्य को लेकर झूठी अफवाहें न फैलाएं और परिवार की निजता का सम्मान करें।”

https://www.instagram.com/p/DQ5srn_CGe_/embed/captioned/?cr=1&v=14&wp=675&rd=https%3A%2F%2Fwww.republicbharat.com&rp=%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fesha-deol-shared-dharmendra-health-update-amid-rumours#%7B%22ci%22%3A1%2C%22os%22%3A2554%2C%22ls%22%3A2397%2C%22le%22%3A2532%7D

वहीं, धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “मैं धरम जी की सेहत को लेकर चिंता करने वाले सभी का धन्यवाद करती हूं। वे निगरानी में हैं और हम सब उनके साथ हैं। आप सभी से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ हों।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights