भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय का एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया है। इतना ही नहीं हैकर्स ने उस पर एक पोस्ट पब्लिश की जिसमें भारत से बढ़ते तनाव के बीच अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों से अधिक लोन की अपील की गई थी। मंत्रालय के अधिकारियों ने एक्स को अकाउंट को बंद करने की बात कही है। वहीं पाकिस्तान के मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस बारे में कोई ट्वीट नहीं किया है।

