उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को ऐसी दर्दनाक मौत दी कि जानकर आपका कलेजा फट जाएगा। महिला 5 माह की गर्भवती थी, आरोपी ने अपने बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा और छोटी सी बात पर पत्नी को मौत की नींद सुला दिया। उसने पहले उसे पत्नी की जमकर पिटाई की और फिर उसे छत से धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उसकी मौत हो गई। 

जानिए क्यों हुआ विवाद 
बता दें कि यह पूरा मामला ढोलना क्षेत्र के गांव नगला ढक का है। यहां की रहने वाली ब्रजमाला का अपने पति रामशरण से विवाद हो गया। दोने में विवाद खाने में नमक कम होने की वजह से हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि रामशरण ने पत्नी की पिटाई कर दी। उसकी पत्नी 5 माह की गर्भवती थी। आरोपी ने इतना भी नहीं सोचा और बेरहमी से पत्नी की पिटाई की। इसके बाद गुस्से में उसे छत से धक्का दे दिया। इससे वह सीढि़यों से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। 

पहले भी करता था मारपीट
मामले की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस पता चला कि खाने में नमक कम होने की वजह से दोने के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान पति ने गुस्से में उसकी पिटाई की और सीढ़ियों से धक्का देकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि आरोपी पहले भी पत्नी के साथ मारपीट करता था। कई बार पत्नी के मायकेवालों ने उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो नहीं माना। महिला समेत उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights