बिहार में राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के मैनेजर अभिषेक वरुण का शव कुएं से बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कंकड़बाग निवासी और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के मैनेजर अभिषेक वरुण (40) रविवार की रात अपने परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में गए थे। उनके परिवार के सदस्य घर आ गए। अभिषेक वहीं रूक गए। अभिषेक ने परिवार के सदस्यों को कहा था कि वह बाद में घर आयेंगे। इसके बाद से उनका पता नहीं चल पा रहा था। अभिषेक की खोजबीन की गयी, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद अभिषेक की पत्नी ने कंकड़बाग थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

कुएं में मिला शव
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार सुबह हसनपुरा गांव के समीप खेत में कुएं से अभिषेक का शव बरामद किया गया है। मौके से अभिषेक की स्कूटी को भी बरामद कर लिया गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights