सहारनपुर / मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार सहारनपुर द्वारा सडक सुरक्षा के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के क्रम में एव मनीष बंसल, जिलाधिकारी, सहारनपुर के आदेशों पर बुधवार को मनोज कुमार सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सहारनपुर के नेतृत्व में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने दोपहिया वाहन पर तीन सवारियों का परिवहन करने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने के अभियोग में संयुक्त रूप से प्रवर्तन कार्यवाही की गयी। इस अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। उपरोक्त प्रवर्तन कार्यवाही के अन्तर्गत परिवहन विभाग एवं यातायात1 पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए दोपहिया वाहन पर तीन सवारी परिवहन करने के अभियोग में 47 वाहनों का चालान किया गया और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग न करने के अभियोग में 911 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्यवाही में संदीप जायसवाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अनिल कुमार तिवारी व वी०वी० शुक्ला, यात्री / मालकर अधिकारी के साथ-साथ यातायात पुलिस प्रभारी अमित तोमर , यातायात उपनिरीक्षक लोकेन्द्र तथा परिवहन एवं पुलिस विभाग के सिपाही शामिल रहें। वही प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया की भविष्य में भी इस प्राकर की अधम् प्रवर्तन कार्यवाही की जाती रहेगी।
