राजधानी पटना में बीते सोमवार (01 सितंबर, 2025) को ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का समापन हो गया. इस बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का एक वीडियो उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने मंगलवार (02 सितंबर, 2025) की सुबह एक्स हैंडल से शेयर किया है, जिसमें वे कुछ लड़कों के साथ डांस कर रहे हैं. 

तेजस्वी ने पहले स्टेप सीखा… फिर करने लगे डांस

वीडियो पटना के मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) का है जो रात के समय का है. कुछ लड़के तेजस्वी यादव को डांस का स्टेप सिखाते हैं. इसके बाद गाना बजते ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी उनके साथ नाचने लगते हैं. सबसे बड़ी बात है कि इस वीडियो में तेजस्वी यादव के साथ उनके भांजे भी दिख रहे हैं. 

दिल तो बच्चा है जी, मस्ती टाइम @पटना मरीन ड्राइव

रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स हैंडल से एक-एक कर चार वीडियो शेयर किए हैं. एक वीडियो को पोस्ट करते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा है, “दिल तो बच्चा ही है जी… मस्ती टाइम @पटना मरीन ड्राइव”. वीडियो को शेयर करने के साथ रोहिणी आचार्य ने ऋतिक रोशन को टैग भी किया है. 

Lalu_ Bina_chalu_E_Bihar_Na_hoe💕 pic.twitter.com/qQk89dpgVy— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025

वहीं एक दूसरे पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, “सबसे कीमती है चेहरे की प्यारी सी मुस्कान, भांजा है अपने मामा जी की जान”. रोहिणी आचार्य की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में तेजस्वी यादव बच्चों से बात भी करते नजर आए. उस वीडियो में तेजस्वी यादव ने बच्चों से कहा, “हम मोदी जी को नचाते हैं.” एक वीडियो में ‘लालू बिना चालू ई बिहार ना होई’ पर भी तेजस्वी यादव डांस करते नजर आ रहे हैं.

मरीन ड्राइव पर अक्सर लोग बनाते हैं वीडियो

बता दें कि पटना का मरीन ड्राइव (जेपी गंगा पथ) जब से बना है यह लोगों के लिए घूमने का एक स्पॉट हो गया है. अक्सर लोग घूमने के लिए शाम में यहां पहुंच जाते हैं. युवक-युवतियों की बात करें तो रील्स बनाना तो तय है. कई लोग परिवार के साथ भी जाते हैं और गंगा के किनारे के नजारे का आनंद लेते हैं.

2016 से नौकरी की शुरुआत. एबीपी लाइव में बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर अच्छी पकड़ है. क्राइम, राजनीति, सामाजिक हर तरह की खबरों को लिखते हैं. कई एक्सक्लूसिव खबर लिख चुके हैं. एबीपी से पहले भी देश के कई बड़े संस्थानों में काम किया है. पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो पटना से हुई है. पटना यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी और नालंदा खुला विश्वविद्यालय से एमजेएमसी की पढ़ाई की है.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights