यूपी में इसी साल पंचायत चुनाव होने हैं। इससे पहले ग्राम प्रधानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बरेली में 46 ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई हैं। डीएम कार्यालय को 46 ग्राम प्रधानों के खिलाफ 80 से ज्यादा शिकायतें मिलीं। डीएम ने स भी शिकायतों की जांच कराई। इसमें 36 प्रधानों को क्लीन चिट मिली। वहीं 10 प्रधानों को सस्पेंड कर दिया गया।
साल 2021 में यूपी में पंचायत चुनाव हुए थे। चुनाव पास आते ही ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतें आई शुरू हो गईं हैं। चुनाव से पहले बरेली में प्रशासन में प्रधानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 46 प्रधानों के खिलाफ 80 से ज्यादा शिकायतें डीएम ऑफिस पहुंची। इसमें नाली, खड़ंजा, सीसी रोड आदि के निर्माण में घोटाले की शिकायतें रहीं। वहीं बिना काम कराए पैसा निकालना, अपने करीबियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करना, एक ही काम के लिए अलग-अलग मद से पैसा निकालना जैसे कई आरोप लगे।
