नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र अंतर्गत ऑटो में सवार होकर इंजीनियर से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। दोनों बदमाशों ने सवारी के रूप में ऑटो में बैठे इंजीनियर से लैपटॉप, कैश, मोबाइल समेत कई अन्य सामान लूट लिया था। 14 जुलाई को घटना को अंजाम दिया गया था। अब रविवार आधी रात बाद तड़के पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशों की पहचान विकास और पंकज प्रजापति के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से बदायूं के रहने वाले हैं। बदमाशों के तीसरे साथी कार्तिक को भी मौके से धर दबोचा गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights