उत्तर प्रदेश के बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर शनिवार रात को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार दोनों हमलावर गोली मारकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

यह घटना जिले के बारादरी थाना इलाके के संजय नगर की है। जानकारी के मुताबिक, रुपवती (45) पत्नी प्रेमशंकर संजय नगर में कुंवर बैंकट हॉल के पास नॉनवेज का ठेला लगाती थीं। रात करीब 12ः00 बजे वह ठेला बंद कर पास में ही स्थित घर जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आए और महिला को पीछे से गोली मार दी। गोली लगने से महिला घायल हो गई। जानकारी पर परिजन वहां पर पहुंचे और महिला को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इस अस्पताल ने उसे भर्ती नहीं किया। जिसके बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने रूपवती को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से बातचीत की। घटना को लेकर वजह पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक मौके पर जांच करने पहुंचे हैं। बताया गया कि रुपवती का मायका पीलीभीत में है। संजय नगर में प्रेम शंकर से उसकी शादी हुई थी। उसके पति की भी मौत हो चुकी है। बारात घर के पास बेटे के साथ वह नॉनवेज का ठेला लगाती थी। इसी साल 23 जून को रुपवती के जबड़े में गोली मारी गई थी। उसकी बेटी पायल ने अपने ममेरे भाई रोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस की जांच में रोहित पर आरोप साबित नहीं हुआ। घटना में नए आरोपी सामने आने की चर्चा है। घटना के दौरान नजदीक के बरातघर में विवाह कार्यक्रम चल रहा था, इसलिए हर्ष फायरिंग में महिला को गोली लगने का शोर मच गया। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज चैक की, जिसमें दो हमलावरों ने उसे गोली मारी है। दोनों ने हेलमेट लगा रखा है ताकि उनकी पहचान न हो सके। फिलहाल, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights