आरजेडी विधायकों ने विधानसभा सत्र से वॉकआउट करते हुए आरोप लगाया कि सीएम नीतीश कुमार और सत्तारूढ़ गठबंधन, एनडीए ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी सहित बिहार की महिलाओं का अपमान किया है। आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने बाद में कहा कि नीतीश कुमार भंगेड़ी है, भांग पीकर विधानसभा आते हैं। वे महिलाओं का अपमान करते हैं, जिनमें मैं भी शामिल हूं। उन्हें देखना चाहिए कि जब हम सत्ता में थे, तब हमने किस तरह का काम किया था। उनके आस-पास के लोग जो कहते हैं, वही वे बोलते हैं। उनकी अपनी पार्टी के सदस्य और भाजपा के कुछ नेता उनसे ऐसी बातें कहने के लिए कह रहे हैं।

राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार में लूट, हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। इससे पहले राजद नेता राबड़ी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लिया, जिसमें उनके बेटे तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। राबड़ी देवी ने पूछा, ‘‘नीतीश कुमार दावा करते हैं कि बिहार में जो भी अच्छा हुआ है, वह 2005 के बाद से हासिल हुआ है, जब वे सत्ता में आए थे। क्या उनका जन्म भी उसी साल हुआ था?’’ 

नीतीश पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने दावा किया कि वह यह कहने की हिम्मत रखते हैं कि बिहार में उनके सत्ता में आने से पहले लड़कियां और महिलाएं कपड़े नहीं पहनती थीं। क्या यह बात उनके अपने परिवार की महिलाओं के लिए भी सच है? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में राजद की महिला सदस्यों के साथ तीखी बहस के दौरान विपक्ष की नेता राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि ‘‘इसके पति जब डूब गये तब अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।’’  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights