पटियाला में एक दुखद हादसा हुआ है। नजदीकी गांव लंग में निर्माणाधीन मकान का लैंटर गिरने से बड़ा नुकसान हो गया।

इस हादसे में अब तक 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि मलबे के नीचे दबने से 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में मकान मालिक का परिवार भी शामिल बताया जा रहा है। यह घटना पटियाला के गांव लंग में उस समय हुई जब घर का निर्माण कार्य चल रहा था। हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए राजिंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights