निक्की हत्याकांड का मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सिरसा टोल से पुलिस ने आरोपी को दबोचा है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा में दहेज हत्या मामला काफी सुर्खियों में है। इस मामले में पुलिस लगातार गिरफ्तारियां कर रही है। अभी पुलिस ने मृतक निक्की के जेठ रोहित भाटी को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक यह तीसरी गिरफ्तारी की गई है। वहीं, निक्की की सास को कल गिरफ्तार किया गया था।

अब तक हुईं 3 गिरफ्तारियां

निक्की मर्डर केस में अब तक कुल 3 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। आज निक्की के जेठ को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, निक्की की सास को कल गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा, निक्की की हत्या के आरोपी उसके पति विपिन भाटी की कल पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में वह घायल हो गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=Shabnazkhanam&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1959820736698421437&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fstate%2Fup-uk%2Fnikki-murder-case-third-accused-in-nikki-murder-case-arrested-rohit-vipin-police%2F1295871%2F&sessionId=4a66932e3cf9021258c359d5e2e74cf33950560f&siteScreenName=news24tvchannel&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px

अगली गिरफ्तारी ससुर की?

बता दें कि इस मामले में निक्की के ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित भाटी की तलाश में थी। जेठ को गिरफ्तार करने के बाद उसे पुलिस कासना थाना लेकर आई है। इस मामले में टीमें दोनों की तलाश में दिल्ली-NCR में एक्शन में नजर आ रही थी। अब इस गिरफ्तारी के बाद ससुर की तलाश जारी है। वहीं, निक्की की जेठानी ने भी कई खुलासे किए हैं। उसका कहना है कि ससुराल वाले देवर की दूसरी शादी कराना चाहते थे। ये भी बता दें कि निक्की की जेठानी उसकी बड़ी बहन ही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights