टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है। उन्होंने बीआर चोपड़ा की मशहूर सीरियल महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया था, जो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है। उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने उनकी मौत की पुष्टि की।

कैंसर से जंग हार गए पंकज धीर

सूत्रों के मुताबिक, पंकज को पहले कैंसर था, जिसे उन्होंने कुछ समय पहले हरा दिया था। लेकिन बीते कुछ महीनों में उनकी बीमारी फिर लौट आई थी। उनका स्वास्थ्य काफी नाजुक था और बिमारी के चलते उन्हें एक बड़ी सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था। लेकिन, लाख कोशिशों के बावजूद पंकज को नहीं बचाया जा सका। 

PunjabKesari

टीवी इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर

सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर आते ही टीवी इंडस्ट्री और फैंस गमगीन हो गए। पंकज को फैंस और सेलेब्स भावनात्मक ह्रदय में श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  CINTAA ने भी मंगलवार को बयान जारी कर पंकज धीर के निधन पर गहरा दुख जताया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पर्ले में शाम 4:30 बजे किया जाएगा। पंकज CINTAA के पूर्व जनरल सेक्रेटरी भी रहे।

महाभारत और टीवी करियर

पंकज धीर ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। उन्हें असली पहचान 1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत से मिली। इस शो में उन्होंने कर्ण का रोल निभाया, जिसे उन्होंने बड़ी संजीदगी और निखर के साथ प्रस्तुत किया। एक इंटरव्यू में पंकज ने बताया था कि शुरुआत में उन्होंने अर्जुन का रोल पाने के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन मेकर्स की वजह से कर्ण का रोल उन्हें मिला।

इसके अलावा पंकज ने चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा जैसे कई माइथोलॉजिकल शो में काम किया। फिल्मों में उन्होंने सोल्जर, बादशाह, सड़क जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

पर्सनल लाइफ

पंकज अपने पीछे पत्नी अनीता धीर और बेटे निकितन धीर को छोड़ गए हैं। निकितन भी शोबिज में एक्टिव हैं और कई माइथोलॉजिकल शो कर चुके हैं। उन्होंने श्रीमद् रामायण में रावण का रोल निभाकर वाहवाही बटोरी। पत्नी अनीता धीर भी एक्ट्रेस हैं और शादी के बाद कम ही स्क्रीन पर दिखाई देती हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights