सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। सोमवार को नवागत एसएसपी आशीष तिवारी सहारनपुर ने कार्यालय पर पद ग्रहण किया। वही मंगलवार को पुलिस लाईन कार्यालय मे रोज की भांति आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में एसएसपी ने आम जनता की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। नये एसएसपी ने एक नई पहल कर फरियादियों की समस्या को सुनने के लिये अपने सामने ही कुर्सी को लगवाया गया। जहाँ बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। जिनमें ज्यदातर शिकायत भूमि विवाद, परिवार संबंधित व मामला दर्ज करने की कार्यप्रणाली से जुड़ी समस्याएं रही। एसएसपी ने समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। वही एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा की फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके साथ ही लंबित मामलों का निस्तारण भी समय रहते करा दिया जाएगा, जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है ,उनमें भी टीमे लगाई जाएंगी। आगामी 11 जुलाई से शुरू होने वाली पवित्र कांवड़ यात्रा को लेकर कहा इसको सकुशल संपन्न कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाकचौबंद रहेगी। कावड़ मार्ग पर कांवड़ियों और नागरिकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights