लखनऊ, 30 दिसंबर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंग्ल वर्ष 2026 के आगमन से ठीक पहले प्रदेशवासियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि यह आंग्ल वर्ष 2026 में प्रवेश का समय है। 2025 का वर्ष टेक्नोलॉजी, एआई व डेटा में नवाचार के नए मापदंड स्थापित करने के लिए स्मरण किया जाएगा। प्रदेश में सुशासन के राज ने विश्व भर में ‘ब्रांड यूपी’ को सशक्त किया है। उत्तर प्रदेश अब निवेशकों के विश्वास का राज्य बन गया है। उन्होंने युवाओं से हर सप्ताह कम से कम एक घंटा ‘ज्ञानदान’ के लिए समय निकालने को अपील की है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों को लिखा है कि मेरे आंग्ल वर्ष 2026 में प्रवेश का समय है। 2025 का वर्ष टेक्नोलॉजी आई और डाटा में नवाचार के नए मापदंड स्थापित करने के लिए स्मरण किया जाएगा। उत्तर प्रदेश भविष्योन्मुखी विकास के नए मानक गढ़ रहा है। आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि प्रदेश के डिजिटल भविष्य को दिशा देने और निवेश का केंद्र बनाने में सरकार को आशातीत सफलता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि निवेश तभी सुरक्षित रह सकता है, जब समाज और राज्य सुरक्षित हों। प्रदेश में सुशासन के राज ने विश्व भर में ब्रांड यूपी को सशक्त किया है। उत्तर प्रदेश अब निवेशकों के विश्वास का राज्य बन गया है। लखनऊ और नोएडा में एआई सिटी बसाने की तैयारी है। जेवर में तीन हजार 700 करोड़ से सेमीकंडक्टर यूनिट का निर्माण हो रहा है। स्वदेशी केंद्र सुरक्षित डाटा को ध्यान में रखकर बनी डाटा सेंटर नीति की सफलता दिखने लगी है। पांच हाइपर स्केल डाटा सेंटर पार्क का व्यवसायिक उपयोग प्रारंभ हो चुका है। डाटा सेंटर में 30 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य है। नौ शहरों में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क स्थापित किए गए हैं। ड्रोन, रोबोटिक्स और मोबाइल उत्पादन में भी हम नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। एआई प्रज्ञा के माध्यम से 10 लाख नागरिकों को एआई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हजारों नई नौकरियां सृजित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री आगे लिखते हैं कि मैं चाहूंगा कि मेरे युवा साथी वर्ष 2026 के लिए एक विशेष संकल्प लें। आप अपने आस-पास पांच बच्चों को कंप्यूटर और एआई के विषय में जागरूक करें। हर सप्ताह कम से कम एक घंटा ज्ञान दान के लिए निकालें। सरकार और आपका प्रयास संयुक्त रूप से न केवल विकसित उत्तर प्रदेश के सपने को पूरा करेगा, अपितु यूपी को विज्ञान प्रौद्योगिकी की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने में भी सहायक होगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights