नन्हे मुन्ने बच्चों ने होलिकात्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की प्राइमरी विंग में नन्हे मुन्ने बच्चों ने होलिकात्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने होली से जुडी एक्टिविटी करते हुए जमकर रंग और ग़ुलाल उड़ाया।
प्राइमरी विंग में होलिकात्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। इसके उपरांत बच्चों को होलिका दहन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

बच्चों ने ऑर्गेनिक रंगों के साथ जमकर होली खेली। साथ ही बच्चों को गुंजिया का प्रसाद भी वितरित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने बच्चों से आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ होली का त्यौहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर प्राइमरी विंग की अध्यापिकाओं ने नन्हे मुन्ने बच्चों को रंग और ग़ुलाल लगाया। साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों और अध्यापिकाओं ने जमकर नृत्य किया। प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने भी नन्हे मुन्ने बच्चों को ग़ुलाल लगाकर तथा मिष्ठान खिलाकर होली की शुभकामनायें दी।

 


कार्यक्रम में प्राइमरी विंग की कोर्डिनेटर पूनम शर्मा, मुस्कान आहूजा, गोदावरी गुप्ता, शोभना कौशिक, कविता, तनु अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights