सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ अजय कुमार सिंह व भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने लक्ष्मणपुरम कॉलोनी में विधायक निधि से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। वार्ड नं-13 के नानकपुरम में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत लगभग 42 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुम्बर व महापौर डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि पूरे महानगर में बड़े स्तर पर सड़को के निर्माण कार्य चल रहे हैं। अनेक सड़को का निर्माण पूरा हो चुका है अन्य का शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। सभी सड़को का निर्माण पूरा होने पर महानगर गडढामुक्त होगा और महानगर में सुगम आवागमन होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार महानगर में विभिन्न योजनाओं में सड़क निर्माण के कार्य कराए जा रहे हैं।भाजपा महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि सहारनपुर की सड़कें शीघ्र ही स्मार्ट होंगी जिससे पूरी जनता लाभान्वित होगी और महानगर के विकास की नई पटकथा लिखी जाएगी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा महामंत्री शीतल बिश्नोई, योग चुग, पूर्व महामंत्री सरदार सुपनीत सिंह, मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालरा, पार्षद विराटपुरी, नीरज कुमार, प्रमोद जाट, उमेश शर्मा, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष जयवीर राणा, संजय अरोड़ा, मंजीत अरोड़ा, भारत करणवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights