सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। आगामी 22 जनवरी को भव्य श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सहारनपुर से अयोध्या के लिए एक बस की शुरुआत की गई है, नगर विधायक राजीव गुंबर ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर की जनता को योगी सरकार ने एक और सौगात दी है, सहारनपुर से अब रोजाना सुबह 10:00 बजे एक बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। यह सौगात अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने के लिए योगी सरकार ने दी है। हरी झंडी दिखाते हुए विधायक ने कहा अपने देश के धार्मिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाते हुए। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धार्मिक राष्ट्रवाद आगे बढ़ रहा है, अपने महापुरुषों की संस्कृति को याद रखते हुए। अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है जिसके निमित्त यूपी के हर जिले से अयोध्या जी के लिए बसें चलाई जा रही है। आज हरी झंडी दिखाकर सहारनपुर निवासियों के लिए भी सीधा अयोध्या के लिए बस यात्रा प्रारंभ की गई है। सहारनपुर एआरएम परिवहन विभाग जोगेंद्र सिंह ने बताया सहारनपुर से अयोध्या का मार्ग तकरीबन 761 किलोमीटर है, जिसको तय करने में 15 से 16 घंटे का समय लगेगा वहीं किराया 1076 रू होगा। अभी सर्दी काफी है जिससे यात्रियों का अभाव है, जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
