नए साल का स्वागत शहर के लोगों ने पूरे जोश के साथ किया। बुधवार देर शाम से जश्न का माहौल रहा। चढ़ती शाम के साथ नए साल के जश्न का सुरूर भी चढ़ता गया और रात के 12 बजते ही हर ओर हैपी न्यू ईपर गूंज उठा। होटल, रेतरां में हुए जश्न के अलावा लोग गाड़ियों में परिवार के साथ निकले और शहर का नजारा लेकर नए सल का स्वागत किया। शाम से ही शहर के प्रमुख बाजारों में नए साल के जश्न की रौनक देखते ही बन रही थी। हजरतगंज, आलमबाग, गोमतीनगर, इंदिरानगर के प्रमुख बाजारों में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और देर शाम तक हजरतगंज जाम हो गया।

बुधवार को मंदिरों में देर रात तक भीड़ उमड़ी रही। हनुमान सेतु पर लंबी कतारें लगी रहीं। यही हाल शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों का भी रहा। देर रात तक मंदिरों में जयकारे लगते रहें। शहर के क्लबों में डीजे की धुन पर लोग देर रात तक थिरकते रहे। समिट बिल्डिंग के अलावा, फिनिक्स प्लासियों और गोमतीनगर विस्तार में कई क्लबों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।

नए साल के पहले दिन प्रभु के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। हनुमान सेतु, खाटू श्याम और मनकामेश्वर महादेव समेत शहर के तमाम मंदिरों के कपाट दिन भर खुले रहेंगे। मंदिरों में इस दौरान भक्तों के लिए विशेष आयोजन भी होंगे।

12 बजते ही गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई पुष्पवर्षा

नए साल की पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर के गुरुद्वारों में भी आयोजन हुए। नाका स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में विशेष गुरबानी कीर्तन और सिमरन जाप हुआ। रात 12 बजे गुरु ग्रंथ साहिब पर फूलों की वर्षा की गई। यहियागंज स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में विशेष दीवान सजाया गया। रात 12 बजे गुरु ग्रंथ साहिब पर पुष्पवर्षा हुई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights