धोखाधड़ी के एक मामले में उत्तराखंड पुलिस द्वारा वांछित एक व्यक्ति को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से वापस लाया गया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जगदीश पुनेठा 2021 में पिथौरागढ़ पुलिस थाने में दर्ज कथित धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के एक मामले में वांछित था। इंटरपोल ने उसके खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी किया था।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘वह व्यक्ति यूएई भाग गया था। सीबीआई ने उसका पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए यूएई के अधिकारियों के साथ समन्वय किया।

इससे पहले, सीबीआई ने उत्तराखंड पुलिस के अनुरोध पर छह मई 2025 को इंटरपोल के माध्यम से जगदीश पुनेठा के खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी किया था।’’ बयान में बताया गया कि उत्तराखंड पुलिस की एक टीम पुनेठा को वापस लाने के लिए संयुक्त अरब अमीरात गई थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights