जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने व्यापारी अशोक गोयल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा धर्म के नाम ढोंग और पाखंड हो रहा है। बड़े-बड़े मंदिरों में वीआईपी दर्शन कराने की व्यवस्‍था को व्यापार बताया गया है।

शंकराचार्य अविक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि बड़े-बड़े मंदिरों में विकास कराया जा रहा है। विकास कार्य के बाद जितना पैसा लगा है, उसे निकालना भी तो पड़ता है। यह व्यापार का नियम है। इसके लिए ‌टिकट लगाए जाएंगे, वीआईपी दर्शन कराए जाएंगे। यह सब हो रहा है, जो धर्मस्‍‌थानों के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा‌ कि हम चाहते हैं कि हमारे देवता का दरबार छोड दीज‌िए, जिससे हम सभी यह अनुभव कर सकेंगे कि इस दरबार में हम सब एक हैं। यहां न कोई बड़ा है, न छोटा है।
शंकराचार्य ने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी ईमानदार है। बड़ी सक्षम है। उन्होंने कहा कि धर्म के मामले में भी ढोंग पाखंड बढ़ रहा है। इसकी वजह से युवाओं काा मन धर्म से हट रहा है। युवा समझते हैं कि धर्म का मतलब ढोंग है।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों भ्रमण पर निकले हैं। बृहस्पतिवार को एक दिन के प्रवास पर वह शहर के रामपुर बाग पहुंचे। यहां कारोबारी अशोक गोयल, योगेश गोयल, योगेंद्र गोयल, विभोर गोयल, दौलतराम गोयल, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, आईएमए अध्यक्ष राजीव गोयल, ब्रह्माकुमारी निशा ने उनका स्वागत किया। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की भी मौजूदगी रही। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा व भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट की ओर से भी शंकराचार्य का स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights