लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पूर्व राज्‍यसभा सांसद अंबेथ राजन शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संगठन महासचिव संदीप पाठक ने अंबेथ राजन को आप पार्टी का स्‍कार्फ गले में पहनाकर सदस्‍यता दिलवाई।

अंबेथ राजन पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में थे और बसपा से दो बार राज्‍य सभा सांसद रहे लेकिन जुलाई 2023 में उन्‍होंने बसपा छोड़ भारतीय जनता पार्टी ज्‍वाइन कर ली थी। इसके बाद आज शनिवार को अचानक उन्‍होंने आप पार्टी ज्‍वाइन कर सबको हैरान कर दिया है।

आप ज्‍वाइन करने के बाद अंबेथ राजन ने कहा मेरा राजनीति में 34 साल का करियर है, मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों और देश को नंबर वन बनाने के उनके प्रयासों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुआ हूं। उनका मिशन स्पष्ट सुधार के साथ भारत को नंबर 1 बनाना है। केजरीवाल सरकार की शिक्षा नीति, स्वास्थ्य नीति, महिला सुरक्षा, श्रम सुधार और उनका क्रियान्वयन सराहनीय है जो देश को नंबर वन बनाएगा।

ये घटनाक्रम छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आप उम्‍मीदवारों के नामों की तीसरी लिस्‍ट जारी किए जाने के बाद आया है। याद रहे कांग्रेस और केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दोनों ही विपक्षी महागठबंधन इंडिया का हिस्‍सा हैं लेकिन दोनों ही पार्टियों ने छत्‍तीसगढ़ समेत तेलंगाना, राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश चुनावी राज्‍यों में अपने गठबंधन को लेकर रुख साफ नहीं किया है।

आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्‍ली सीएम अरविंद केजरीवाल साफ कर चुके है कि वो उनकी आप राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और मध्‍य प्रदेश में अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। केजीरवाल के इस बयान से साफ है कि आम आदमी पार्टी चारों चुनावी राज्‍यों में अपने दम पर अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी।

🤝 Former Two Time BSP Rajya Sabha MP Ambeth Rajan Joins AAP 🤝

I have joined AAP after 34 Years in politics, because of CM @ArvindKejriwal‘s Mission to Make India No. 1 with a clear reforming

🎓 Education Policy
🏥 Health Policy
🚺 Women Safety
👨‍💻Labour Reforms

And their… pic.twitter.com/mceA6FMfXe

— AAP (@AamAadmiParty) October 14, 2023

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights