बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में सड़क दुघटर्ना में एक युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। वहीं, इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मकेर थाना क्षेत्र के बाघीचक गांव निवासी अमरनाथ सहनी का पुत्र मुन्ना सहनी (25) मोटरसाइकिल से परसा थाना क्षेत्र में जा रहा था। इसी दौरान मकेर थाना क्षेत्र के भाथा गांव निवासी संतोष कुमार के मोटरसाइकिल से उसकी मोटरसाइकिल टकरा गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मुन्ना सहनी को मृत घोषित कर दिया। संतोष कुमार को प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
