यूपी के अमरोहा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तीन बच्चों की मां को 12वीं के छात्र शिवा से प्यार हो गया। मुस्लिम महिला को हिंदू लड़के से प्यार हुआ तो उसने अपने शौहर को भी छोड़ दिया। इस प्रेम कहानी की अमरोहा में काफी चर्चा हो रही है। 

महिला की पहले ही हो चुकीं दो शादियां 
मिली जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि महिला की पहले से दो शादियां हो चुकी हैं। उसके दो शौहर हैं। दो-दो मुस्लिम पति से भी उसका मन नहीं भरा और उसे अपने मोहल्ले में रहने वाले नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। दोनों शादी कर एक साथ रह रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों ने एक वीडियो जारी कर बताया कि वो साथ खुश हैं और कोई उनके बीच दखलअंदाजी ना करे। 

सुबह-सुबह हो गया प्यार
बता दें कि दोनों सैदनगली में एक ही मोहल्ले में रहते थे। लड़का रोज गली से सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जाता था। इस नाबालिग लड़के को तीन बच्चों की मां हर दिन ताड़ती थी। इसके बाद दोनों की आंखें लड़ी और उनके बीच नैन मट्टका शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। दोनों ने अपना जीवन साथ बिताने की कसमें खाई। फिर मुस्लिम महिला हिंदू लड़के की पत्नी बन उसके साथ रहने लगी।

खफा हुआ शौहर, कह डाली ऐसी बात 
वहीं महिला के इस कृत्य पर उसके दूसरे शौहर तौफीक का कहना है कि उसकी बेगम ने उसे दगा दिया है। वो अपनी बेटियों को उसके साए से दूर रखेगा। बता दें कि महिला की पहली शादी टूटने की वजह दूसरे पति को कभी नहीं चल पाई। अब जब महिला ने तीसरी शादी कर ली है तो वह इसे धोखा बता रहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights