सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)।

थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जनता के व्यक्तियो से थाने का दरोगा बताकर धन की मांग करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से मोबाईल फोन तथा सिम कार्ड के साथ किया गिरफ्तार।
शनिवार को मौ० जावेद पुत्र जब्बार हसन निवासी चौधरी विहार थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर ने उपस्थित थाना आकर सूचना दी गयी कि मेरे मोबाईल नम्बर पर एक नम्बर से फोन आया जो अपने आपको थाने से दरोगा बता रहा है, तथा मुझसे 15000 रुपये की मांग कर रहा है, इस सम्बन्ध में प्रभारी द्वारा तत्काल कई धाराओं आईटी एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया व अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर एक टीम का गठन किया गया। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में साईबर क्राईम की आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 बबलू कुमार एव थाना स्तर पर गठित की गयी टीम द्वारा किये गये विधिक प्रयासो से सोमवार को अभियुक्तगण साहुन पुत्र भुल्लु निवासी ग्राम दौशेरस/देवशेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा को कोडियो की पुलिया सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से तीन अदद एन्ड्राईड मोबाईल फोन वीवी कम्पनी व पाँच सिम कार्ड बरामद किये गये है। अभियुक्त द्वारा ठगी किये गये लोगो की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तणो के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त द्वारा पुछताछ में बताया कि मेरे द्वारा राज्य चुनाव कमीशन की बेवसाईट से ग्राम प्रधानो व पार्षदो के मोबाईल नम्बर प्राप्त करता था, उसके उपरान्त उक्त प्राप्त किये गये मोबाईल नम्बरो से सम्बन्धित ग्राम के प्रधान/पार्षद को अपने मोबाईल फोन से फोन कर कहता था, मैं आपके थाने से दरोगा/उ0नि0 बोर रहा है, मेरे खाते मे रुपये डाल दो, कुछ समय के उपरान्त मैं एक सिपाही को भेज कर आपके पैस वापस कर दुगा, इसकी बातो पर विश्वास कर सम्बन्धित ग्राम प्रधान पार्षद उक्त के खाते में पैस डाल देते थे, उसके उपरान्त वह अपना मोबाईल नम्बर बन्द कर देता था। इस प्रकार ठगी कर अभियुक्त द्वारा कई ग्राम प्रधानो/पार्षदो के साथ ठगी गयी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights