सहारनपुर( मनीष अग्रवाल)। देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला ,जहाँ 15 अगस्त को वादी ने लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त आरिश पुत्र साजिद निवासी ग्राम घोघरेकी थाना को0देहात जनपद सहारनपुर द्वारा बताया की व वादी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया है ,की तहरीर पर थाना को0देहात पर बीएनएस में पंजीकृत किया गया। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा तत्काल उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अपह्रता की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिए गये, जिनके क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने बताया की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 23.08.2025 को अपह्रता को सकुशल बरामद कर लिया गया ,और विवेचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी तथा पुलिस टीम द्वारा रविवार को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आरिश पुत्र साजिद निवासी ग्राम घोघरेकी थाना को0देहात जनपद सहारनपुर को पीडब्लूडी कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1.उ0नि0 सचिन त्यागी थाना कोतवाली देहात जनपद सरहारनपुर ।
2.है0का0 धर्मवीर थाना कोतवाली देहात जनपद सरहारनपुर ।
3.का0 हरकेश थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights