सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण व वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में वीरवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 08 वारंटी अभियुक्तगण 1.मशरूर पुत्र सलीम निवासी ग्राम हबीबगढ थाना को0 देहात जनपद सहारनपुर, 2.नफीस पुत्र सलीम निवासी ग्राम हबीबगढ थाना को0 देहात जनपद सहारनपुर व 3. गुफरान पुत्र सलीम निवासी ग्राम हबीबगढ थाना को0 देहात जनपद सहारनपुर को सम्बंधित वाद स0 854/24 मु0अ0स0 144/23 धारा 504/506/120बी भा0द0वि0 व 66 आईटी एक्ट चालानी थाना को0 नगर में 4. पिकू उर्फ पन्ना पुत्र रमेश निवासी ग्राम तेलीपुरा थाना को0 देहात जनपद सहारनपुर को सम्बंधित वाद स0 883/13 धारा 60 आबकारी अधि0 चालानी थाना को0 देहात में, 5. आलम पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम मुगलमाजरा थाना को0 देहात जनपद सहारनपुर को सम्बंधित वाद स0 1418/19 धारा 138 एनआई एक्ट चालानी थाना को0 देहात में, 6. मौ0 साजिद पुत्र मौ0 यासीन उर्फ छोटू निवासी ग्राम चन्द्रौली (मुगलमाजरा ) जनता रोड थाना को0 देहात जनपद सहारनपुर को सम्बंधित वाद स0 2360/20 धारा 7/16 पीएफ एक्ट थाना को0 देहात में, 7. नाजिम पुर मकसूद निवासी ग्राम मुगलमाजरा थाना को0 देहात जनपद सहारनपुर सम्बंधित वाद स0 1414/19 धारा 138 एनआई एक्ट चालानी थाना को0 देहात में व 8. शहजाद पुत्र हाजी रिजवान निवासी घोघरेकी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर को सम्बन्धित वाद सं0 55/2012 धारा 269/270 भादवि चालानी थाना को0 देहात में जनपद सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 सुबोध कुमार शर्मा थाना कोतवाली देहात जनपद सरहारनपुर ।
- उ0नि0 रामवीर शाक्य थाना को0 देहात जपनद सहारनपुर ।
- है0का0 संजीव कुमार थाना को0 देहात जनपद सहारनपुर ।
- है0का0 विक्की थाना को0 देहात जनपद सहारनपुर ।
- का0 अनिरुद्ध खोखर थाना को0 देहात जनपद सहारनपुर ।
- का0 युधिष्ठर थाना को0 देहात जनपद सहारनपुर ।
