घटना यूपी के सहारनपुर की है। यहां अंबाला देहरादून हाइवे पर सरसावा के पास दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से हाइवे गूंज उठा। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो पुलिस को हाइवे पर दो युवक घायल हालत में पड़े मिले। पुलिस ने इन्हे अस्पताल भर्ती कराया और घटना की जांच शुरू कर दी।
घटना सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। सरसावा से करीब दो किलोमीटर दूर पेट्रोल पंप के पास फिल्मी अंदाज में खेतों से 50 से अधिक युवक बाहर आए। आमने-सामने हुए इन दोनों गुटों के बीच फायरिंग स्टार्ट हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान डर गए और भी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हाइवे पर चल रहे लोग भी सहम गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि करी पंद्रह मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इस दुस्साहिक वारदात की वजह से हाइवे की रफ्तार थम गई। जब तक पुलिस पहुंची तब तक हमलावर युवक फरार हो चके थे। घटनास्थल पर पुलिस को सरसावा निवासी निपुण पुत्र सत्यानंद घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। इसके पेट में गोली लगी हुई थी और खून बह रहा था। कुछ ही दूरी पर अगवानहेड़ा निवासी कादिर भी घायल हालत में पड़ा हुआ था। इसे भी गोली लगी हुई थी। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो 20 से अधिक खोखे मिले।आसपास खेतों में भी लोहे के पाइप और लाठी-डंडे मिले। पुलिस अब यहां पेट्रोल पंप लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाल रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅक्टर विपिन ताड़ा का कहना है कि पूरी घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights