समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि देश में सत्ता परिवर्तन लोकतांत्रिक व्यवस्था में वोट के जरिए ही संभव है। उन्होंने कहा कि गैरबराबरी, महंगाई, भ्रष्टाचार से सभी त्रस्त है। आरक्षण को समाप्त करने की साजिशें हो रही है। जनता बदलाव के लिए व्याकुल है। वह और इंतजार के मूड में नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनावों में सपा की सरकार बनना सुनिश्चित है। भाजपा को वोट के लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए ही शांतिपूर्ण अहिंसक तरीके से अब सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

‘इस सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है’
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा हटेगी तभी संविधान बचेगा। आरक्षण बचेगा। सामाजिक आर्थिक गैरबराबरी मिटेगी और लोगों में खुशहाली आएगी। भाजपा की हार के बाद सामाजिक न्याय का राज कायम होगा। पीडीए जीतेगा और जातीय जनगणना से समानुपातिक आधार पर सबको हक और सम्मान मिलेगा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इस सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। 

‘भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान और त्रस्त है’
सपा प्रमुख ने कहा, भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान और त्रस्त है। भाजपा सरकार में पीडीए के साथ लगातार अपमान और उपेक्षा हो रही है। पीडीए एकजुट हो रहा है। पीडीए सामाजिक-राजनीतिक विकल्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद संविधान की प्रस्तावना में है भाजपा इन्हीं पर हमले कर रही है। गरीबी- अमीरी के बीच खाई गहरी हो गई है जिसके कारण लोगों में भाजपा सरकार से नाराजगी है। भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप है। उसका न कोई स्पष्ट विजन है और नहीं कार्य दिशा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights