देश के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने 15वें उपराष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में सुबह 10 बजे उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैबिनेट के मंत्री और विपक्ष के बड़े नेता उपस्थित रहे।

बता दें कि सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया था। वहीं, गुरुवार को राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया।

राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 तथा विपक्ष के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पी सी मोदी ने नतीजों की घोषणा की और कहा कि कुल 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ।

उन्होंने बताया कि इस मतदान में निर्वाचक मंडल के कुल 781 सदस्यों में से 767 (एक डाक मतपत्र समेत) ने मतदान किया था, जिसमें 15 वोट अवैध करार दिए गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights