उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बपसा सुप्रीमो ने देश के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक त्योहारों को लेकर देश और प्रदेश वासियों को बधाई दी है। उन्होंने ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर भारत और विशेष रूप से पंजाब में लोहड़ी, दक्षिण भारत में पोंगल, असम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में माघ बिहू और देश के अन्य भागों में मकर संक्रांति पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इन अवसरों पर लोगों ने एक-दूसरे को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

पंजाब और उत्तर भारत में लोहड़ी पर्व के अवसर पर अलाव जलाकर लोकगीत गाए गए और परिवार तथा समाज की समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान तिल, गुड़, मूंगफली और रेवड़ी का प्रसाद बांटा गया। लोहड़ी को फसल कटाई और नई उम्मीदों के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। दक्षिण भारत में पोंगल का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है, जिसमें प्रकृति और सूर्य देव को धन्यवाद दिया जाता है। घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए और परिवारों ने मिलकर उत्सव मनाया।

असम और पूर्वोत्तर राज्यों में माघ बिहू के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस पर्व के माध्यम से नई फसल के आगमन और समृद्धि का स्वागत किया जाता है। वहीं देश के कई हिस्सों में मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान, दान और पतंग उड़ाने की परंपरा निभाई गई।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामना संदेश जारी करते हुए सभी मेहनतकश लोगों के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। उन्होंने कहा कि ये पर्व परिश्रम, एकता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देते हैं। त्योहारों के इस पावन अवसर पर लोगों ने ईश्वर और प्रकृति से यही प्रार्थना की कि सभी को उनकी मेहनत का पूरा फल मिले और देश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights