सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। थाना देवबन्द पुलिस द्वारा आज एक सूचना पर मुठभेड़ में गैंगस्टर के वांछित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों की धर पकड़ हेतु सघन चैकिंग/गश्त की जा रही है । इसी क्रम में आज को शाम के समय थाना देवबन्द पुलिस टीम द्वारा खेडा मुगल चौकी बचीती तिराहा पर चैकिंग की जा रही थी तभी दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) पर खेड़ा मुगल की तरफ से आते दिखायी दिये । संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा रूकने का इशारा किया गया तो नही रूके तथा मोटर साइकिल की स्पीड बढाकर भागने लगे तथा बचीती तिराहे से आगे चकरौड़ पर मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गयी। जब पुलिस टीम मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों के करीब पहुँची तो दोनों बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है, जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । घायल बदमाश की पहचान *गुड्डू हसन पुत्र बुन्दु उर्फ तासीन निवासी ग्राम फुलास अकबरपुर थाना देवबन्द सहारनपुर* के रूप में हुई है । 01 बदमाश ईख के खेतों में घुसकर भागने सफल रहा । *अभियुक्त गुड्डू उपरोक्त थाना देवबन्ध पर पंजीकृत मु0अ0सं0 17/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त है।* गिरफ्तार/घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु काम्बिग की जा रही है ।
