हापुड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक परचून के दुकानदार का शव उसके ही घर में बंधी हुई हालत में मिला। फिलहाल, पुलिस ने दुकानदार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल, हापुड़ के लज्जापूरी इलाके में मुकेश नाम का युवक अपने ही घर में किराना की दुकान चलाता था। जानकारी के मुताबिक, मुकेश ने पिछले दो दिनों से अपनी परचून की दुकान नहीं खोली थी। पड़ोसियों को जब उसके घर से बदबू आने लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जब मुकेश के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई, तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

पुलिस जब घर का दरवाजा तोड़ अंदर गई, तो मुकेश का सिर कटा हुआ था। खून से लथपथ उसकी लाश बंधी हुई पड़ी मिली। सिर्फ इतना ही नहीं, एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश की आंखे भी निकली हुईं थी। इस बात से पूरे इलाके में हडकंप मच गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मुकेश अपनी पत्नी और बच्चों को ससुराल छोड़कर आया था। ससुराल से वापस आने के बाद मुकेश की दुकान बंद थी और उसका फोन भी बंद आ रहा था। पोस्टमार्टम होने के बाद मुकेश के शव को उसके परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights