पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के बाद नोएडा, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर कुछ कम हो गया था। लेकिन दीपावली पर हुई आतिशबाजी और पटाखों के बाद इन इलाकों की हवा फिर से खराब हो गई है। जहां पर प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं, अब लोगों को ठंड भी महसूस होने लग गई है, आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि एनसीआर इलाके में इस बार भी दिवाली पर आतिशबाजी को बैन किया गया था, लेकिन बावजूद इसके लोग नहीं माने और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। शाम से ही नोएडा, गाजियाबाद की हवा खराब होने लगी और धुआं बढ़ गया। आज यानी सोमवार सुबह छह बजे गाजियाबाद के लोनी इलाके का एक्यूआई लेवल बढ़कर 276 तक पहुंच गया और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई जबकि शनिवार को बारिश के बाद यहां का एक्यूआई 179 तक गिर गया था। नोएडा में भी एक्यूआई 276, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 209 दर्ज किया गया।

इसके आलावा राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में दीपावली पर खूब पटाखे चले, जहां पर भी प्रदूषण का स्तर बढ़ गया और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई। राजधानी के लालबाग इलाके में एक्यूआई लेवल 286 तक दर्ज किया गया हापुड़ में 202, मेरठ के गंगानगर इलाके में 314, मुजफ्फरनगर में 250 और बागपत में एक्यूआई 295 दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अब आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएंगी।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights