सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 80,000 कर्मचारियों को बोनस देने के लिए 56 करोड़ का बजट आवंटित किया है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि, ”हम दिल्ली सरकार के ग्रुप बी और ग्रुप सी कर्मचारियों को 7,000 रुपये का बोनस देंगे। वर्तमान में, लगभग 80,000 ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारी दिल्ली सरकार के साथ काम कर रहे हैं। इस बोनस को देने में कुल 56,000 करोड़ रुपये खर्च आएगा।”

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, दिल्ली सरकार में काम करने वाले सभी कर्मचारी हमारे परिवार की तरह ही हैं। इसलिए दिवाली पर उनको खुशियां देने का हमने फैसला किया है। सीएम केजरीवाल ने वीडियो संदेश के जरिए ये बात कही है। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वालों और दिल्ली के सभी सरकारी कर्मचारियों को दिवाली की बधाई भी दी है।

#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal says “…We will provide Rs 7,000 as a bonus to the Group B non-gazetted and Group C employees of Delhi Government. Currently, around 80,000 Group B non-gazetted and Group C employees are working with Delhi Govt. A total of Rs 56,000 crores will… pic.twitter.com/xBKtNkqkxo

— ANI (@ANI) November 6, 2023

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार के कामों को पूरा करवाने में बहुत हद तक कर्मचारियों का हाथ है।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights