दिल्ली और इससे सटे नोएडा में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. हालांकि अब धूप खिल गई है, लेकिन शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है. पिछले 4-5 दिन से दिल्ली-नोएडा में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है और 2 दिन 3 डिग्री रहने के बाद न्यूनतम तापमान तीसरे दिन कल 3 डिग्री से नीचे चला गया. दिल्ली ही नहीं, पूरे उत्तर भारत में घनी धुंध और शीत लहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. 21 जनवरी तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान IMD ने लगाया है.
