भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली के सांसदों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की और कहा कि वह बृहस्पतिवार या शुक्रवार से अपना कार्यक्रम फिर से शुरू करेंगी।

उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के कार्यालय में ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति द्वारा गुप्ता पर हमला किए जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को पार्टी के सभी सात सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘वह ठीक हैं। वह आज या कल से अपने निर्धारित कार्यक्रमों में फिर से शामिल होंगी। कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई है। सुरक्षाकर्मी अपना काम पूरी कुशलता से करते हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते, हम अपने कर्मियों से भी कहते हैं कि वे लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को हमसे मिलने दें।’’ उन्होंने यह भी कहा कि जनसभाएं जारी रहेंगी।

चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गुप्ता दिल्ली के लोगों की सेवा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैंने अपने दिल्ली के सभी साथी सांसदों के साथ दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री जी पूर्णतः स्वस्थ हैं और पहले की तरह दिल्लीवासियों के कार्यों में निरंतर तत्परता से जुटी हुई हैं।’’

रेखा गुप्ता को अब मिलेगी Z श्रेणी की CRPF सिक्योरिटी

केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की ‘वीआईपी’ सुरक्षा प्रदान की है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने बताया कि 22 से 25 सशस्त्र कमांडो की एक टीम 24 घंटे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात रहेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights