लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली की सभी 7 सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। इंडिया गठबंधन की ओर से आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा, सोमनाथ भारती, कांग्रेस की तरफ से कन्हैया कुमार, उदित राज की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज भाजपा के लिए दिल्ली में क्लीन स्वीप की लड़ाई लड़ रहे हैं। बता दें कि चांदनी चौक में कांग्रेस 6563 वोट से आगे है, इसके साथ ही पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 25102 वोट से, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से 33183 वोट से और नई दिल्ली से भाजपा 6284 वोट से आगे है। ऐसे में देखा जा रहा है कि नई दिल्ली में भाजपा की लीड बढ़ी है।

10.15 बजे तक किसे कितने मिले वोट?

  1. मनोज तिवारी आगे (उत्तर पूर्वी दिल्ली) 44,907 वोट, कन्हैया कुमार पीछे चल रहे है।
  2. बांसुरी स्वराज आगे (नई दिल्ली) 36,858 वोट, सोमनाथ भारती पीछे चल रहे है।
  3. जय प्रकाश अग्रवाल आगे (चांदनी चौक) 28,487 वोट, प्रवीण खंडेलवाल पीछे चल रहे है।
  4. हर्ष मल्होत्रा आगे (पूर्वी दिल्ली) 39,218 वोट, कुलदीप कुमार पीछे चल रहे है।
  5. योगेंदर चंडोलिया आगे (उत्तर पश्चिमी दिल्ली) 49,530 वोट, उदित राज पीछे चल रहे है।
  6. कमलजीत सहरावत (पश्चिमी दिल्ली) – 72,505 वोट, महाबल मिश्रा पीछे चल रहे है।
  7. रामवीर सिंह बिधूरी (दक्षिणी दिल्ली) – 63,699, सहीराम पहलवान पीछे चल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights