दिल्ली पुलिस ने भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला हत्याकांड में शूटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है। द्वारका के मटियाला इलाके में 8 दिन पहले 60 वर्षीय सुरेंद्र मटियाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

डीसीपी (द्वारका) हर्षवर्धन मंडावा ने बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला हत्याकांड में शूटर समेत पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस की कई टीमें काफी समय से इनकी तलाश में जुटी हुई थीं।

फिलहाल हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस आज आरोपियों को कोर्ट में पेशकर रिमांड मांग सकती है।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के किसान मोर्चा के एक नेता सुरेंद्र मटियाला की शुक्रवार शाम द्वारका के बिंदापुर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने ऑफिस में बैठे हुए थे और उन्होंने पार्षद का चुनाव भी लड़ा था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights