राजधानी में यमुना का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दो-तीन दिन से बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी ने दिल्ली का हाल बेहाल कर दिया है। यमुना में जल स्तर बढ़ने से कई इलाके प्रभावित हो गए हैं। यही वजह है कि अब इसका असर मेट्रो पर भी देखने को मिल रहा है।
आज, 4 सितंबर 2025 को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली सड़क बंद हो गई हैं। DMRC के अनुसार, मेट्रो सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी और यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन प्रभावित
DMRC ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी कि यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग फिलहाल दुर्गम है। कृपया अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और वैकल्पिक मार्गों पर विचार करें। हालांकि, स्टेशन चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है।
Due to the escalating water levels of the Yamuna River, the approach road leading to Yamuna Bank Metro Station is currently inaccessible. Kindly plan your journey accordingly and consider alternate routes. However, the station is operational and interchange facility is available.— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) September 4, 2025
बढ़ते जलस्तर के बीच ये है राहत की बात
दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। उफनती यमुना के कारण कई परेशानियां खड़ी हो गई हैं। सुबह लगभग 8 बजे तक यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर था जो दोपहर में 12 बजे के करीब 2 सेंटीमीटर नीचे चला गया है।
अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी
हालांकि, अब भी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली में यमुना नदीं का के खतरे का निशान 205.33 मीटर है।
