दिल्ली में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला दिल्ली के स्वरूप नगर से सामने आया है, जहां ली नंबर 14 में रहने वाली एक महिला पर पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला ने पड़ोसी परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

बता दें कि, यह घटना तीन नवंबर की है। स्वरूप नगर इलाके की गली नंबर 14 में रहने वाली रिया देवी ने देखा कि पड़ोसी परिवार की महिला अपने पिटबुल डॉग को रिया के घर के आगे शौच कराने के लिए लाती है। इस बात से नाराज रिया पड़ोसी महिला से इसकी शिकायत करने लगी और थोड़ी देर में दोनों के बीच बहस होने लगी। दोनों महिलाओं का झगड़ा देख एक लड़का उनके पास आकर खड़ा हो जाता है।

पिटबुल लड़के को सूंघना शुरू कर देता है और उसके पैर पर दांत गड़ाने की कोशिश करता है लेकिन लड़का डर के मारे पीछे हो जाता है। इसके बाद घर के दरवाजे पर खड़ी महिला रिया के पास आकर खड़ी हो जाती है। पिटबुल डॉग अपनी मालकिन के पास आता है और अचानक रिया पर हमला कर देता है। शोर मचने पर गली में हंगामा मच जाता है। पड़ोसी महिला के परिवार के लोग भी बाहर आ जाते हैं। उसका बेटा पिटबुल को लेकर घर में चला जाता है। मामला यहीं शांत नहीं होता है। युवक बाहर निकलता है और रिया को धक्का देता है।

पिटबुल एक बार फिर बाहर निकलकर रिया पर हमला कर देता है। परिवार वाले डॉक को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं लेकिन कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। पड़ोसी परिवार की एक लड़की पिटबुल को पकड़ती है। कुत्ता लड़की के हाथ से छूटकर फिर से रिया पर झपट पड़ता है। पिटबुल डॉग रिया को कई जगह पर बुरी तरह से काट देता है। कई सारे लोग इक्ट्ठा हो जाते हैं। तब जाकर युवक पिटबुल का पकड़ता है।

पिटबुल के हमले में रिया को शरीर में पांच जगहों पर जख्म हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित महिला ने पड़ोसी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिया ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी महिला ने जानबूझकर अपने कुत्ते को उन पर छोड़ा था। पुलिस ने इलाके सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights